About Us

नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है आपका vacancyout में! इस वेबसाइट को शुरू करने का हमारा मकसद काफी simple है। हम चाहते हैं कि नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी लोगों तक आसान भाषा में पहुंच सके। आज किसी भी भर्ती या योजना की जानकारी इंटरनेट पर आसानी से मिल जाती है, लेकिन कई बार जरूरी जानकारी अलग-अलग जगहों पर होती है और उसे समझने में भी परेशानी होती है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हमने VacancyOut की शुरुआत की।

इस वेबसाइट पर हम समय-समय पर नई सरकारी और प्राइवेट नौकरी, भर्ती, सरकारी योजनाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी शेयर करते हैं। हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी topic की जरूरी जानकारी एक ही जगह पर आसान तरीके से मिल जाए।

VacancyOut पर आपको क्या मिलेगा?

VacancyOut पर आपको मुख्य रूप से नौकरी, भर्ती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देखने को मिलेगी।

जैसे:

  • सरकारी नौकरी और नई भर्ती
  • रेलवे भर्ती
  • पोस्ट ऑफिस भर्ती
  • पुलिस और अन्य विभागों की भर्ती
  • प्राइवेट नौकरी और रोजगार के अवसर
  • Work From Home से जुड़ी जानकारी
  • सरकारी योजनाएं
  • आवेदन की तारीख और अंतिम तारीख
  • योग्यता और आयु सीमा
  • आवेदन शुल्क
  • जरूरी दस्तावेज
  • आवेदन करने से जुड़ी जानकारी

हम कोशिश करते हैं कि किसी भी जानकारी को बहुत कठिन भाषा में लिखने के बजाय उसे सामान्य भाषा में समझाया जाए, ताकि पहली बार जानकारी पढ़ने वाला व्यक्ति भी उसे आसानी से समझ सके।

जानकारी कहां से आती है?

भर्ती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी तैयार करते समय हम उपलब्ध notification और संबंधित विभाग की जानकारी को ध्यान में रखते हैं। जहां official information उपलब्ध होती है, वहां उसे प्राथमिकता देने की कोशिश की जाती है।

सरकारी भर्ती और योजनाओं में समय के साथ बदलाव भी हो सकते हैं। इसलिए हम readers को सलाह देते हैं कि आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की official website या notification में दी गई जानकारी जरूर देख लें।

हमें आपकी मदद भी चाहिए

अगर आपको VacancyOut पर किसी article में कोई गलती दिखाई देती है या आपको लगता है कि किसी जानकारी को update करने की जरूरत है, तो हमें जरूर बताएं।

आपकी एक छोटी सी जानकारी भी हमारे लिए काफी उपयोगी हो सकती है। इससे हमें article को दोबारा check करने और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार करने में मदद मिलती है।

अगर आपके पास VacancyOut को बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव है, तो आप वह भी हमें भेज सकते हैं।

VacancyOut क्यों बनाया गया?

VacancyOut को किसी बड़ी कंपनी या संस्था के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे online platform के रूप में शुरू किया गया है जहां नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से पढ़ी और समझी जा सके।

हमारा प्रयास है कि वेबसाइट पर आने वाले लोगों को बिना ज्यादा समय लगाए अपने काम की जानकारी मिल जाए। आगे भी हम इसी तरह नई जानकारी जोड़ते रहने और वेबसाइट को बेहतर बनाने पर काम करते रहेंगे।

हमारे बारे में

मेरा नाम Om Shinde है और मैं VacancyOut.in को चलाता हूं।

VacancyOut शुरू करने का मेरा मकसद नौकरी, भर्ती और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। मुझे नई जानकारी के बारे में जानना और उसे व्यवस्थित तरीके से लोगों के सामने रखने में रुचि है, इसी वजह से मैंने इस वेबसाइट पर काम शुरू किया।

मैं लगातार कोशिश करता हूं कि वेबसाइट पर आने वाले लोगों को उनके काम की जानकारी आसानी से मिल सके और उन्हें जरूरी details समझने में परेशानी न हो।

VacancyOut अभी लगातार आगे बढ़ रही है और इसे बेहतर बनाने के लिए मैं समय-समय पर वेबसाइट की जानकारी और content में जरूरी बदलाव करता रहता हूं। अगर किसी reader को किसी article में गलती दिखाई देती है या कोई सुझाव देना है, तो वह हमसे contact कर सकता है।

My Instagram id: @omshinde_555

धन्यवाद।